GK Trick
{आगे अब रूपा}
Explanation ⇒
ट्रिकी वर्ड | चट्टान |
आगे | आग्नेय चट्टान |
अब | अबसादी चट्टान |
रूपा | रूपांतरित चट्टान |
GK Trick
ट्रिकी वर्ड | चट्टान |
बे | बेसाल्ट |
बी | बिटुमिनस कोयला |
गै | ग्रेबो |
स | साइनाइट |
ग्रीन | ग्रेनाइट |
पे | पेग्माटाइट |
डा | डायोराइट |
चट्टान (Rock) –
- चट्टान पृथ्वी की सतह के कठोर भाग होते है जो पृथ्वी की बाहरी परत की संरचना की मूलभूत इकाइयाँ (Fundamental Units) है |
- इन्हीं चट्टानों से पर्वत और पठारों का पृथ्वी पर निर्माण हुआ है |
- पृथ्वी की ऊपरी परत Crust का निर्माण चट्टानों से हुआ है |
- चट्टानों का अध्ययन करने वाले विज्ञान को Patrology कहते है |
- चट्टान भू-पटल में पाए जाने वाले ठोस पदार्थ है जो खनिजों के समूह होते है |
- भू-पटल में पाए जाने वाले चट्टान निर्माणकारी खनिजों (Formating minerals) में फेल्सपार (Felspar) सबसे अधिक पाया जाता है
- अब तक पृथ्वी मे पाए जाने वाले कुल 118 तत्व पाए गए है |
- इनमें से 8 तत्व Crust के 98% भाग का निर्माण करते है |
चट्टानों के प्रकार (Types of Rocks) –
- आग्नेय चट्टान (Igneous Rocks)
- अवसादी/ परतदार (Sedimentary rocks)
- रूपातंरित / कायान्तरित (Metamorphic Rocks)
आग्नेय चट्टानें –
- पृथ्वी की उत्पत्ति के बाद सबसे पहले इन्हीं चट्टानों का निर्माण हुआ है |
- इसलिए इन्हें प्राथमिक चट्टान कहा जाता है |
- आग्नेय चट्टानों का निर्माण मेग्मा तथा लावा के ठण्डे होकर जमा होने से होता है |
- आग्नेय चट्टानों मे परतों (Layers) का अभाव पाया जाता है |
- ये चट्टानें ज्वालामुखी क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है |
- आग्नेय चट्टानों में धात्विक खनिज (Metalic Minerals) अधिकता मे पाए जाते है |
- आग्नेय चट्टानों में जीवाष्म (Fossils) का अभाव पाया जाता है |
अवसादी चट्टानें –
- परतदार अवसादी चट्टानों का निर्माण नदी, वायु, सागरी तरंगों के चट्टानी अपरदन क्रिया से प्राप्त पदार्थों के जमाव से होता है |
- इन चट्टानों में जीवाष्म (Fossils) की प्रप्ति होती है |
- सम्पूर्ण भू पृष्ठ (Earth surface) के लगभग 75% भाग पर अवसादी चट्टानों का विस्तार पाया जाता है |
- जबकि भू पृष्ठ की बनावट में अवसादी चट्टानों का योगदान मात्र 5% है |
- अवसादी चट्टानों मे खनिज, तेल की प्राप्ति होती है |
- उदा. चूना पत्थर (Lime Stone), कोयला, बलूआ पत्थर (Sand Stone), चीका मिट्टी (Clay)
- अवसादी चट्टानों में सबसे अधिक भाग Clay 80% का होता है |
कायान्तरित/ रूपांतरित चट्टानें – आवसादी और आग्नेय चट्टानों में ताप और दाब के कारण परिवर्तन या रूपान्तरण हो जाने से कायान्तरित चट्टानों का निर्माण होता है |
मूल चट्टान – कायान्तरित चट्टान
- ग्रेनाइट – नीस
- बेसाल्ट – ग्रेबो
- बलुआ पत्थर – क्वार्टजाइट
- शैल – स्लेट
- स्लेट – फाइलाइट
- चूना पत्थर – संगमरमर
- फाइलाइट – सिस्ट
- कोयला – ग्रेफाइट
- ग्रेफाइट – हीरा
