भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट के बंदरगाहभारत के पूर्वी व पश्चिमी तट के बंदरगाह

GK Tricks

Explanation ⇒

 पश्चिमी तट के बंदरगाह 

{कान्हा मामा मंगनी को मुंबई गऐ}

ट्रिकी वर्ड बंदरगाह राज्य
का  कांडला गुजरात
न्हा न्हावाशोवा महाराष्ट्र
मामा मार्मागोवा गोवा
मंगनी मंगलौर कर्नाटक
को कोचीन केरल
मुंबई मुंबई महाराष्ट्र

 

पूर्वी तट के बंदरगाह

GK Tricks

Explanation ⇒

{ए विशाखा तु चेन्नई से पारा और हल्दी कोल्कत्ता ला}

ट्रिकी वर्ड बंदरगाह राज्य
एन्नौर तमिलनाडु
विशाखा विशाखापट्टनम आन्ध्र-प्रदेश
तु तुतीकोरन तमिलनाडु
चेन्नई चेन्नई तमिलनाडु
पारा पाराद्धीप ओडिशा
हल्दी हल्दिया पश्चिम बंगाल
कोल्कत्ता कोल्कत्ता पश्चिम बंगाल

1.मुंबई बंदरगाह

  • यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है !
  • इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।  यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।
  • इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।
  • भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
  • पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह
  • सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)

2.न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)

  • यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।
  • न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बंदरगाह है !
  • शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।

3.कांडला बंदरगाह

  • यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।
  • इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है।
  • इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।

4.मर्मागोवा बंदरगाह

  • यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।

5.न्यू मंगलौर बंदरगाह

  • न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है।
  • इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है ।

6.कोच्चि बंदरगाह

  • यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं।
  • कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है।
  • चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।

7.कोलकाता बंदरगाह

  • यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।
  • यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
  • कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण मेंहल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।

8.हल्दिया

  • कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
  • यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।

9.विशाखापत्तनम बंदरगाह

  • यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है ।
  • यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है।भारत का सबसे गहरा बंदरगाह
  • यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।
  • यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।

10.चेन्नई बंदरगाह

  • भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह।
  • एन्नौर बंदरगाहको चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।

11.पाराद्वीप बंदरगाह

  • यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है।
  • यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।

12.तूतीकोरन बंदरगाह

  • यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
  • यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।
भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट के बंदरगाह
भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट के बंदरगाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *