भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पड़ने वाले भारतीय राज्यभारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य

GK Tricks

[उमा AC चलते ही उड गई]

Explanation 

 – उत्तर प्रदेश

मा – मध्य प्रदेश

A   – Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)

C   – Chattishgarh (छत्तीसगढ)

उड – उडीसा

  • मानक समय वह समय है, जो किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लोगों के व्यवहार के लिये स्वीकृत होता है | यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है | हमारे अपने स्थानों के समय ‘स्थानीय समय’ कहलाते हैं | इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है, किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये ‘मानक समय’ की आवश्यकता पड़ती है |
  • भारतीय मानक समय (IST) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई थी |
  • समय के इस पैमाने को नापने का अर्थ भारतीय समय की अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम ( GMT ) से तुलना करने से है | GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता है |
  • भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।
  • भारत का मानक GMT से 82.5° पूर्व है, जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है ! अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर का 12 बजे का समय होता है, तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं | सभी देशो का समय इसी आधार पर ही तय किया जाता है | एक देश ऐसा भी है जो इसका अपवाद है | उत्तर कोरिया ने दुनिया के समय मापने के इस तरीके को सिरे से नकार दिया है |
भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य
भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *