GK Tricks
Explanation ⇒
पश्चिमी तट के बंदरगाह
{कान्हा मामा मंगनी को मुंबई गऐ}
ट्रिकी वर्ड | बंदरगाह | राज्य |
का | कांडला | गुजरात |
न्हा | न्हावाशोवा | महाराष्ट्र |
मामा | मार्मागोवा | गोवा |
मंगनी | मंगलौर | कर्नाटक |
को | कोचीन | केरल |
मुंबई | मुंबई | महाराष्ट्र |
पूर्वी तट के बंदरगाह
GK Tricks
Explanation ⇒
{ए विशाखा तु चेन्नई से पारा और हल्दी कोल्कत्ता ला}
ट्रिकी वर्ड | बंदरगाह | राज्य |
ए | एन्नौर | तमिलनाडु |
विशाखा | विशाखापट्टनम | आन्ध्र-प्रदेश |
तु | तुतीकोरन | तमिलनाडु |
चेन्नई | चेन्नई | तमिलनाडु |
पारा | पाराद्धीप | ओडिशा |
हल्दी | हल्दिया | पश्चिम बंगाल |
कोल्कत्ता | कोल्कत्ता | पश्चिम बंगाल |
1.मुंबई बंदरगाह
- यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है !
- इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।
- इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।
- भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
- पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह
- सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)
2.न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)
- यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।
- न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बंदरगाह है !
- शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।
3.कांडला बंदरगाह
- यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।
- इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है।
- इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।
4.मर्मागोवा बंदरगाह
- यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।
5.न्यू मंगलौर बंदरगाह
- न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है।
- इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है ।
6.कोच्चि बंदरगाह
- यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं।
- कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है।
- चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।
7.कोलकाता बंदरगाह
- यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।
- यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
- कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण मेंहल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।
8.हल्दिया
- कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
- यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।
9.विशाखापत्तनम बंदरगाह
- यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है ।
- यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है।भारत का सबसे गहरा बंदरगाह
- यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।
- यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।
10.चेन्नई बंदरगाह
- भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।
- भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह।
- एन्नौर बंदरगाहको चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।
11.पाराद्वीप बंदरगाह
- यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है।
- यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है।
- इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।
12.तूतीकोरन बंदरगाह
- यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
- यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।
